फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अलीपुर में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, उठ रहीं ऊंची-ऊंची लपटें, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

Sat, 25 May 2024 08:09 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे पंडाल को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पंडाल पूरी तरह से जल गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 1:55 बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय पंडाल में कई लोग मौजूद थे, लेकिन आग लगते ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें