मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित एक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2.40 बजे करोल बाग में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।