फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मैरिज हॉल के पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
पीतमपुरा इलाके में शनिवार शाम एक मैरिज हॉल के पंडाल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग के मुताबिक 6.35 बजे दमकल विभाग को पीतमपुरा स्थित मन्नत और जलसा नाम के मैरिज हॉल में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशन से 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारियों ने पाया कि आग पंडाल में लगी थी। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें