दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज अचानक आग लग गई। जिसके चलते मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
अस्पताल में आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। वहीं आग लगने के बाद अस्पताल के वार्ड से लोगों को निकाला गया।
जबकि दूसरी ओर दमकल की तीन गाड़ियों को सफदरजंग अस्पताल रवाना किया गया है। बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली के सभी अस्पतालों में डेंगू और चिगनगुनिया के चलते मरीजों की भीड़ औसत से ज्यादा है।