नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की कंप्यूटर लैब में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। राहत की बात रही कि घटना के समय लैब में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य कारणों की जांच कर रही है। ब्यूरो