नोएडा सेक्टर 63 स्थित आइडिया के गोदाम में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे सेक्टर 63 के डी-29 स्थित टेलीकॉम कंपनी आइडिया के बेसमेंट स्थित गोदाम में आग लग गई।
दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर को रिकॉर्ड रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
जिस वक्त आग लगी उस समय वहां 15 कर्मचारी मौजूद थे लेकिन सभी सकुशल बाहर निकल आए। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
Uttar Pradesh: Fire breaks out at the warehouse of telecom company Idea in Noida Sector 63; 6 fire tenders present at the spot.
— ANI UP (@ANINewsUP) September 22, 2017