पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में आग लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग एक गोदाम में लगी। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दिल्ली के डिविजनल फायर ऑफिसर एस के दुआ ने बताया कि यह एक लॉजिस्टिक वेयरहाउस है, इसके अंदर इलेक्ट्रॉनिक आइटम और मेडिकल उपकरण हैं। 35 फायर टेंडर अग्निशमन अभियान में लगे हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोई हताहत भी नहीं हुआ है।