दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में एक टेंट हाउस में आग लगने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर धर्मपाल भारद्वाज का कहना है कि "सुबह करीब 12:20 बजे उन्हें एक कॉल आई थी जिसके बाद फौरन आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। फिलहाल, आग पर नियंत्रण है।