नई दिल्ली। निलोठी में बुधवार को पंचर की एक दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि तीन बाइकें और दो कंप्रेसर भी आग की चपेट में आ गए। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो दमकल गाड़ियों, एक वाटर बाउजर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन को दोपहर 12.30 बजे मिली सूचना के बाद घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी के मुताबिक, आग पर दोपहर 1.30 बजे तक काबू पा लिया गया और अभियान दोपहर 2.10 बजे समाप्त हुआ। ब्यूरो