नई दिल्ली। ओखला फेस-2 इलाके की एक कपड़ा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर समय से काबू पा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7. 20 बजे नेहरू प्लेस अग्निशमन स्टेशन को ओखला फेस 2 की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह 7.45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कपड़ा फैक्ट्री के बेसमेंट, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर कपड़ों के रोल में आग लगी थी। घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। डीएफएस के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो