अलीपुर इलाके में घटना, हादसे में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात दो गोदामों में भीषण आग लग गई। गोदामों में फॉयल पेपर और कार्डबोर्ड का सामान रखा था। दमकल विभाग की 14 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने के दौरान गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। ब्यूरो