दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में स्थित एक इमारत के बेसमेंट में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना शनिवार रात 11:17 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धुएं के कारण इमारत के निवासी ऊपर की मंजिल पर फंस गए थे और दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आठ लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि तड़के 3:50 बजे आग पर काबू पाया जा सका।