नई दिल्ली। करोल बाग के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसटीओ राजिंदर अटवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:18 बजे गली नंबर दो, कृष्णा नगर स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो वाटर टेंडर और दो वाटर बाउजर समेत चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। दोपहर करीब 1:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और गोदाम में हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है। संवाद