फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रामलीला मैदान में रैली के दौरान पुलिस वाहन पर नारा लिखने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान एक पुलिस वाहन पर स्प्रे पेंट से एक नारा लिखने के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कमला मार्केट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुलिस वाहन पर स्प्रे पेंट से नारा लिखते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस वाहन पर नारा खिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नारा लिखने वाला व्यक्ति कौन था और उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कानून के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उसे खराब करने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कौन-कौन शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें