प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के खिलाफ सीलमपुर में हुई हिंसा मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। 17 दिसंबर हो हुई इस हिंसा मामले में उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है। साथ ही उन्होंने बाइक रैली के लिए इजाजत नहीं मिलने के बावजूद रैली निकाली, जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया है।