संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नौकरी से निकाले जाने का दावा कर कंपनी के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित श्रम न्यायालय-08 पहुंचे एक तकनीशियन का अपना ही बैंक स्टेटमेंट उनके दावे पर भारी पड़ गया। स्टेटमेंट में दूसरी कंपनी से 15 हजार रुपये वेतन आने का पता चला। वह इस रकम का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वहीं, कंपनी का कहना था कि कर्मचारी को निकाला नहीं गया, बल्कि वह खुद काम पर आना बंद कर चुके थे। न्यायाधीश हरज्योत सिंह भल्ला की कोर्ट ने कर्मचारी की याचिका खारिज कर दी।