फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में कैदी की मौत: दो कैदियों के बीच हुई हाथापाई, एक के सिर में लगी थी चोट

Wed, 24 Aug 2022 10:12 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच हाथापाई हुई, इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। इस बीच एक कैदी के सिर में चोट लग गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Tihar jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ स्थित सेंट्रल जेल नंबर 5 की एक बैरक में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दो कैदियों में आपस में हाथापाई हुई, इस दौरान एक कैदी के सिर में चोट लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी का नाम समीर खान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें