दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 457 सक्रिय मामले है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 64 नए मरीज मिले और एक की मौत का मामला सामने आया। इसमें 22 वर्षीय युवती की मौत हुई है। युवती को फेफड़ों संबंधी बीमारी थी और श्वसन तंत्र फेल हो गया था। जबकि कोरोना के 39 मरीज ठीक हुए। एक जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के 602 मामले सामने आ चुके है। कोरोना से मौत के मामलों में दिल्ली देशभर में तीसरे स्थान पर है। अभी तक सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में 14, केरल में नौ और दिल्ली में पांच मौत हुई है।