अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सनी देओल अभिनीत फिल्म सूर्या–अंत से आरंभ तक को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माताओं ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि फिल्म के ट्रेलर और फिल्म के दौरान यह स्पष्ट डिस्क्लेमर दिखाया जाएगा कि यह एक काल्पनिक कृति है और मलयालम फिल्म जोसेफ की रीमेक है। सीनियर एडवोकेट राजीव नायर ने निर्माताओं की ओर से न्यायमूर्ति अमित महाजन की अदालत में यह बयान दिया। अदालत चिकित्सकों के एक समूह द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें 19 अक्टूबर को यूट्यूब पर अपलोड किए गए फिल्म के टीज़र को निलंबित और ब्लॉक करने की मांग की गई थी।