फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मशीन में फंसकर महिला मजदूर का कटा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
करावल नगर की घटना, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करावल नगर इलाके में बर्तन साफ करने का जूना बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करने के दौरान मशीन के चपेट में आकर महिला का हाथ कट गया। पीड़िता की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने सुरक्षा के उपाय नहीं किए थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक 38 साल की चांदनी देवी अपने परिवार के साथ करावल नगर में रहती है। वह पिछले 3 साल से मुखिया मार्केट की गली संख्या एक स्थित बर्तन साफ करने वाले जूना बनाने की फैक्टरी में काम करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें