फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नवरात्रि में छात्राओं को मिलेगी नेतृत्व की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) ने नवरात्र के नौ दिनों में छात्राओं को नेतृत्व का अवसर देने की पहल शुरू की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में शक्ति वंदन 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन तीन छात्राओं को अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। एनसीसी, खेल और अकादमिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को पहचान दिलाना और अन्य को प्रेरित करना है। डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 'शक्ति वंदन 4.0' छात्राओं के सम्मान और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें