नई दिल्ली। एम्स में एक विभाग के एचओडी पद पर एक व्यक्ति की दोबारा संभावित नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला नर्सिंग अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व में दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियों की शिकायतों के बाद ही उन्हें हटाया गया था। अब दोबारा इस जिम्मेदारी की चर्चा से महिलाओं में असुरक्षा और डर का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निष्पक्ष जांच पूरी होने तक उन्हें यह पद न सौंपा जाए। ब्यूरो