फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गांजा तस्करी करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपार्क इलाके से एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.510 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया है। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली कि एक महिला सुल्तानपुरी माजरा रोड स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास गांजा की खेप पहुंचाने के लिए आने वाली है। सूचना पर निरीक्षक रोहित के नेतृत्व में टीम ने वहां पर घेराबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक महिला बैग लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें