नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले पात्र छात्रों की फीस वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय ने 11 नवंबर को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) और सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से दाखिला लेने वाले सभी पात्र छात्रों का रिफंड जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म या डैशबोर्ड पर दर्ज बैंक खाते की जांच के लिए कहा है। हालांकि कुछ छात्रों के खाते में रिफंड की रकम जमा नहीं हो सकी है। ऐसे छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से जल्द सूचना दी जाएगी। ब्यूरो