फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू पीजी दाखिला के लिए फीस भुगतान का पोर्टल फिर खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिला के लिए फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग पोर्टल को एक बार फिर खोला है। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। इसक अनुसार फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग का पोर्टल दोबारा सक्रिय कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आठ जुलाई को रात 11:50 तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं। दोबारा पोर्टल सक्रिय करने की वजह उम्मीदवारों द्वारा फीस जमा न करना बताया है। इसको लेकर प्रशासन को अनुरोध मिले थे। ऐसे में उम्मीदवार बिना इंतजार के समय-सीमा के अंदर प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद किसी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जबकि दूसरी मेरिट सूची को जल्द जारी होगी। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की भी अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें