ग्रेटर नोएडा। दीपिका की मौत के बाद इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा स्थित उसकी ससुराल में चोरी की आशंका जाहिर की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दरवाजे पर पुलिस का ताला लगा हुआ है। तीन नकाबपोश बदमाशों को उन्होंने दीवार फांदकर घर से बाहर निकलते देखा। इस संबंध में उन्होंने डीसीपी से शिकायत की है। दहेज हत्या के आरोप में दीपिका के पति समेत चार लोग जेल में हैं।घर में नकदी और सोने के जेवरात रखे होने का दावा किया गया है। वहीं, पुलिस चोरी से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। ब्यूरो