फैशन के नए ट्रेंड बिखेरने के लिए ताज पैलेस में 15
जुलाई से इंडिया कूटुर फैशन वीक का आयोजन होगा।
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ
इंडिया (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।
ताज पैलेस में सेठी ने बताया कि फैशन वीक 20 जुलाई तक चलेगा।
इस दौरान
अनामिका खन्ना, अंजु मोदी, गौरव गुप्ता, मनीष अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा,
मोनिषा, रिना, रोहित बल, वरुण बहल आदि डिजाइनर अपनी सोच को रैंप पर पेश
करेंगे।