फरीदाबाद। शान क्रिकेट एकेडमी में टी-20 मुकाबले में लीजेंड फतेहपुर ने अब्बान ट्रेडर्स को चार विकेट से हराया। अब्बान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 247 रन बनाए। मुनीश ने नाबाद 101 और फारूक खान ने 60 रन बनाए। जवाब में लीजेंड ने 19.5 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। 126 रन और एक विकेट लेने वाले यूसुफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद