फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन कारों से युवकों ने किया स्टंट, पुलिस ने भेजे 29 हजार के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 कोर्ट रोड पर तीन कार में सवार युवकों ने कार की खिड़की व सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट वीडियो बनाया। युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तक भी पहुंची। इसका संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस की ओर से तीनों कार के नंबर के आधार पर पोस्टल चालान किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों कार के 29 हजार रुपये के पोस्टल चालान भेजे गए हैं। स्मार्ट सिटी में ये वीडियो शनिवार दोपहर बाद वायरल हुआ। 1 मिनट के वीडियो में फरीदाबाद के सेक्टर-12 कोर्ट रोड पर अलग-अलग गाड़ियां आगे-पीछे चल रही हैं। इनमें किसी कार में युवक सनरूफ से बाहर निकला हुआ है तो किसी कार में खिड़की से युवक बाहर निकले दिख रहे हैं। ये युवक काफी लापरवाही व खतरनाक तरीके से कार चलाते नजर आ रहे हैं। एक कार में तो लाल-नीली बत्ती भी लगी हुई दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें