संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सदपुरा गांव के पास कार सवार युवकों पर हमला कर 4-5 युवकों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तिगांव गांव निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम वह अपने ताऊ के बेटे नवीन के साथ कार से घर जा रहे थे। सदपुरा गांव के पास पीछे से आई कार ने उनकी कार में साइड से टक्कर मारकर ओवरटेक किया। कुछ दूर जाकर कार रुक गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते तिगांव निवासी लोकेश लोहे की रॉड लेकर कार से उतरा और उनकी तरफ आने लगा। लोकेश ने उनकी कार की चाबी निकाल ली और खिड़की खोल कर सचिन को बाहर खींचने लगा। लोकेश, आकाश व अन्य तीन युवकों ने सचिन और उसके भाई नवीन के साथ मारपीट की और कार में रखे 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।