फरीदाबाद। ओल्ड थाना क्षेत्र में ऑटो में बैठकर बदरपुर बॉर्डर जा रहे युवक से चाकू दिखाकर लूटपाट की गई। घटना 23 मई की रात की है। ओल्ड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दौलताबाद निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टैक्सी चालक है और दिल्ली जाने के लिए ओल्ड चौक पर पहुंचा था। वहां खड़े एक ऑटो चालक ने उसे बदरपुर बॉर्डर छोड़ने की बात कही। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी ऑटो में बैठ गए। आरोप है कि मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचते ही एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया, जबकि दूसरे ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके बैंक एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की आरसी, मोबाइल फोन, बैग और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग एटीएम पर ले गए और बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकलवा लिए। वारदात के बाद आरोपी नीलम चौक के पास पीड़ित को छोड़कर भाग गए। संवाद