फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-48 ने भोजपुरी चौक के पास सट्टा खाई कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 9,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। सूचना पर की गई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ डबुआ थाना में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद