बल्लभगढ़। पुलिस ने सट्टा लगाने के आरोप में मोहित निवासी गली नंबर-1 रामनगर को पकड़ा है। उसके कब्जे से 2 हजार रुपये, सट्टा पर्ची, डायरी और पेन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को थाना सेक्टर-8 में तैनात हेड कांस्टेबल सतपाल अपनी टीम के साथ सेक्टर-5 स्थित पुरानी यामाहा कंपनी के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। संवाद