फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में चरस बेच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मबीर निवासी थाना पिलानी, जिला झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने चरस भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से 110.80 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। वर्तमान में वह फरीदाबाद में किराये का मकान लेकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद