फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओमैक्स सिटी में घर में घुसा युवक, मकान मालिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ओमैक्स सिटी फेज-1 में बृहस्पतिवार रात एक युवक मकान में घुस गया। मकान मालिक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान नंबर ए-113 निवासी जयराम ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:45 बजे एक युवक उनके घर में घुस आया। शिकायतकर्ता के अनुसार, युवक चोरी के इरादे से दो बार घर में घुसा था। उसे मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान कैलाश नगर की गली नंबर-दो निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें