फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली से छठ पर्व की खरीदारी कर फरीदाबाद लौट रहे 27 वर्षीय युवक की सोमवार शाम ईएमयू ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक पासवान के रूप में हुई है। अशोक अपने दोस्तों के साथ छठ की खरीदारी करने दिल्ली गया था। खरीदारी के बाद वह दोस्तों के साथ लोकल ईएमयू ट्रेन से फरीदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आएं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। सब-इंस्पेक्टर धनीराम ने बताया कि युवक दिल्ली से छठ की खरीदारी कर लौट रहा था और फरीदाबाद लौटते समय ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें