नूंह। रोजका मेव क्षेत्र के रेवासन के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। कय्यूम पुत्र सहाबुद्दीन निवासी गांव धुलवास तहसील कामा जिला भरतपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बरकत खान अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली कंपनी जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे एटीएल कंपनी के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रही तेज गति बाइक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में बरकत खान सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद