फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉला की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना के अनखीर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात तेज तेज रफ्तार ट्रॉला ने पाली रोड पर एक मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी व अनखीर चौकी में तैनात एसआई जमील खान ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के मीठापुर ओमनगर के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है। सन्नी के जीजा दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सन्नी मोटर साइकिल से मीठापुर गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पाली रोड पर शराब दुकान के समीप तेज रफ्तार ट्रॉला ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें