फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को डंडों से पीटा

Fri, 21 Jul 2023 10:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था, रास्ते में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक युवक से चार बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने युवक को डंडों से पीटा। पीड़ित ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धीरज नगर निवासी रोहित मिश्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बृहस्पतिवार रात ड्यूटी खत्म कर पैदल घर जा रहा था। बंगाल शूटिंग के पास चार युवकों ने उसे रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। युवकों के हाथ में डंडे थे। रोहित ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। इस बात से नाराज युवकों ने रोहित की डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है वह हमलावरों को पहचानता है। सभी घटना स्थल के आसपास के ही रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान गांव एतमादपुर निवासी नीरज बैंसला, धीरज नगर निवासी विपिन बंसल व आकाश तंवर बताई है। आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत दी तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें