फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-5 मार्केट में युवती का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। रविवार शाम हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवती स्कूटी से घर लौट रही थी। आरोप है कि एक युवक उसका पीछा करने लगा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती के विरोध करने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक एनआईटी-पांच मार्केट में जूतों की दुकान चलाता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी थाना को अभी तक युवती या उसके परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें