फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने पड़ोसी पर किया सरिया से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच लोग घायल, एक का दांत टूटा, अन्य के पैर में चोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राहुल कॉलोनी में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने पड़ोसियों पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक युवक का दांत टूट गया, अन्य लोगों के पैर में चोट आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राहुल कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। 28 अगस्त की रात बेटा शिवम घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी पड़ोसी सुनील उनके बेटे शिवम के पास आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। शिवम ने पैसे देने से इनकार कर दिया। सुनील गाली गलौच करने लगा। शोर सुन कर धर्मबीर और उनकी पत्नी देवी घर से बाहर आ गई और सुनील को समझाने लगे। सुनील ने आवाज देकर अपने भाई मिथुन और अक्षय को बुला लिया। इन दोनों के साथ-साथ गोविंदा, उनका भतीजा शेखर और सुनील की मां राधा रानी भी आ गई। इन सब के हाथों में लाठी व सरिया थे और सुनील ने मिथुन से सरिया छीन कर शिवम के सिर व मुंह पर वार किया। धर्मबीर ने बीच बचाव किया तो उसने उनके सिर पर भी वार किया। अक्षय और गोविंदा ने उनकी आंख पर व बाएं पैर पर डंडे मारे। हंगामा सुनकर धर्मबीर की बेटियां पूनम, शिमला व भतीजा विरेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि मिथुन, अक्षय, गोविंदा, शेखर व राधा रानी ने सभी ने मिल कर उन पर वार किए। ऐसे धर्मबीर ने अपने बचाव के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे की लोगों की भीड़ जुट सके और उसे लोग बचा लें। हमलावर मौका पाकर भाग निकले। इस झगड़े में शिवम का दांत टूट गया। शिवम के अलावा धर्मबीर, विरेंद्र, पूनम, शिमला के हाथ-पैर में चोट आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें