फरीदाबाद। सेक्टर-48 निवासी युवक के साथ छह साल पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया है। जाहिद का आरोप है कि उसके पड़ोसी चुन्नू ने मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उस पर हमला कर चुका है। जाहिद ने बताया कि वह परिवार में अकेला कमाने वाला है। ऐसे में लगातार हो रहे विवाद और धमकियों के कारण वह और उसका परिवार परेशान है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद