फरीदाबाद। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने नेहरू ग्राउंड बीके अस्पताल रोड के पास युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुण उर्फ कालू निवासी नगला एन्क्लेव पार्ट-2 के रूप में हुई है। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में बीके अस्पताल रोड के पास खड़ा है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ, जिसमें स्मैक मिली। संवाद