फरीदाबाद। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी ने 11 अगस्त को सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स क्षेत्र से जाहिर खान (20), निवासी बल्लभगढ़, को 310 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नशीला पदार्थ लेकर क्षेत्र में मौजूद है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से 2500 रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। आरोपी डिलीवरी का काम करता है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज है। थाना सेक्टर-58 में कार्रवाई की गई है। संवाद