फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने पांच नवंबर को सेक्टर-59 जाजरू कट के पास से कैली निवासी चिंटू को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैली गांव में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये में कट्टा लेकर आया था। उसने हवाबाजी के लिए हथियार खरीदने की बात कही, आरोपी के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद