फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कमीशन के पैसों के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- साथी ठेकेदार के साथ मिलकर की मारपीट
विज्ञापन

-पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कमीशन के पैसों को लेकर छोटे भाई ने साथी ठेकेदार के साथ मिलकर बड़े भाई को इस कदर पीटा कि गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मां की शिकायत पर छोटे भाई और ठेकेदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कापसहेड़ा दिल्ली निवासी माया देवी ने बताया कि पति की मृत्यु करीब 19 वर्ष पहले हो गई थी। उनका बड़ा बेटा श्योरान (सोरेन) व छोटा बेटा श्रवण पार्टियों में बर्तन साफ करने का काम करते थे। करीब दो महीने पहले दोनों बेटे ठेकेदार की तरफ से खुराना क्राकरी में काम करने जाने लगे। बड़ा बेटा सोरेन लेबर भी साथ ले जाता था। उसे लेबर ले जाने पर कमीशन मिलता था। 14 फरवरी को दोनों बेटे लेबर के साथ खुराना क्राकरी भगत सिंह काॅलोनी में काम करने गए थे। 25 फरवरी की सुबह 5 बजे बड़े बेटे सोरेन ने उनको फोन करके बताया कि रात को कमीशन के पैसे को लेकर ठेकेदार भूपेन्द्र व छोटे भाई श्रवण ने उसके साथ मारपीट की। इस पर मां ने श्रवण व भूपेंद्र से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने को कहा, लेकिन ठेकेदार ने सोरेन को ऑटो में बैठा कर छोटे भाई के साथ घर भेज दिया। बाद में सोरेन की हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने मां की शिकायत पर छोटे बेटे और ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें