फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र से युवती तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। देर शाम तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 18 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। संवाद