फरीदाबाद। साहूपुरा सेक्टर-65 निवासी महिला ने सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके परिवार की अन्य महिलाओं पर मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। युवती पूजा भारद्वाज ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकली थी। वह अपने साथी निखिल जुनेजा के साथ कार में बैठकर गली के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना रही थी। इसी दौरान दीपिका रावत वीडियो बनाने को लेकर बहस करने लगी और फोन छीनकर ले गई। जब वह फोन वापस लेने के लिए गई तो तीन-चार अन्य महिलाओं ने मारपीट की। पूजा ने शिकायत में बताया कि इससे पहले भी दीपिका के परिवार के एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद