फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से घर लौट रहा युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अनखीर गोलचक्कर से पैदल घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। सेक्टर-46 स्थित वैशाली अपार्टमेंट निवासी दीपक रजक ने शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 30 अक्तूबर की रात करीब 10:20 बजे वह अपने बॉस की कार से घर लौट रहा था। बॉस ने उसे अनखीर गोलचक्कर पर उतार दिया। इसके बाद वह पैदल घर जा रहा था। महेश अपार्टमेंट के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इसके बाद तीन नवंबर को पुलिस ने उसके घर पहुंचकर शिकायत ली। अनखीर चौकी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें