फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लघुशंका के लिए ट्रैक पर उतरा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। मौजूद लोगों की मानें तो युवक लघुशंका के लिए ट्रैक पर उतरा था, वापस प्लेटफॉर्म पर आते हुए ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी सब इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर ट्रैक पार करते हुए 30 वर्षीय युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बना हुआ है, फिर भी लोग ट्रैक पार करते हैं, ऐसी लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें